कस्बे में एक व्यापारी के घर से चोर 3.25 लाख रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। सुबह जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शक के आधार पर मुनीम को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
कस्बा निवासी अरविंद गुप्ता उर्फ लल्ली पुत्र बाबू राम साबुन व्यापारी है। इस समय वह होमगंज बाजार औरैया में रह रहे हैं। वह कस्बे में दुकान बंद करके चले आए। एक घर कस्बे में भी है। रात में फोन पर सूचना मिली कि घर का मेन गेट खुला पड़ा है। इस पर व्यापारी ने जाकर देखा तो दो अलमारियों में रखा तगादे का 3.25 लाख रुपये गायब था। इस पर हड़कंप मच गया। अन्य व्यापारी भी जमा हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने व्यापारी के मुनीम जनमेद निवासी हसुलिया को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया है। इस संबंध में कोतवाल संजय मिश्रा का कहना है कि चोरी की घटना गलत है। जांच में पता चला है कि मुनीम तगादा करके लाया था। उसने व्यापारी को रुपया नही दिया। मांगने पर भी गुमराह किया तो चोरी की घटना बताकर नया मोड़ दिया जा रहा है। फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच करके ही कार्रवाई की ज़एगी।