बिजली मीटर रीडिंग का काम कराने वाली कंपनी के सुपरवाइजर को धमकाने और मारपीट कर लड़कियों के साथ वीडियो क्लिप बनाई गई। शिकायत के बाद ही वीडियोे वायरल किया गया। इस मामले में पुलिस ने शिक्षक व भाजपा के मंडल अध्यक्ष समेत 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
औरैया निवासी ऋषभ चौरसिया पुत्र सुधीर चौरसिया के अनुसार वह पिछले दस साल से बिजली मीटर रीडिंग का काम कर रहा है। पिछले दिनों शिक्षक नीरज राजपूत एवं उनके अन्य 10-15 साथियों ने बिजली मीटर रीडिंग का ठेका उन्हें देने के लिए धमकाया। ठेका देने से मना करने पर उसके साथ एक होटल में मारपीट की गई।
जबरन लड़कियों के साथ क्लिप बना दी गई। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सर्वेश भदौरिया और अन्य लोग मौजूद थे। ऋषभ का आरोप है कि सुनवाई नहीं होने पर उसने वाहृट्सऐप में व्यथा बताई। इसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। बताया कि नीरज राजपूत के बचाव में कई भाजपा नेता भी आए। सीओ भास्कर वर्मा ने बताया कि मामले में शिक्षक नीरज राजपूत व भाजपा के मंडल अध्यक्ष सर्वेश भदौरिया व अन्य 15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।