फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने चाय विक्रेता को पीटा, रुपये लूटे

Wed, 22 Mar 2017 11:43 PM IST
औरैया
विज्ञापन
घटना की जानकारी देता चाय विक्रेता राजेश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन की ढीली लगाम से अपराधियों में खौफ नहीं दिखाई दे रहा है। मंगलवार की रात दुकान बंद कर घर जा रहे चाय विक्रेता से बाइक सवारों ने मारपीट कर दी। यह चाय विक्रेता से दो हजार रुपये लूट ले गए। पीड़ित ने तहरीर दी है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला विधिचंद्र निवासी राजेश कुमार बाजपेई पुत्र सेवा नरायन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार की रात लगभग 10:30 बजे चाय की दुकान बंद कर घर जा रहा था।

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निझाई मंदिर पहुंचते ही पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने   रोक लिया। इन्होंने मारपीट कर दो हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार भाग गए। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें