फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का अपहरण कर किया दुराचार, सीडब्ल्यूसी दिलाएगी न्याय

Wed, 22 Mar 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : पानीपत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। थाना चांदनी बाग क्षेत्र के अंतर्गत एक कॉलोनी निवासी किशोरी का अपहरण कर दुराचार का मामला प्रकाश में आया है।  किशोरी को न्याय दिलाने के लिए मां धक्के खा रही है। महिला ने पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाते हुए सीडब्ल्यूसी अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। सीडब्ल्यूसी अधिकारियों ने सहयोग का भरोसा देते हुए लड़की का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया तो वह गर्भवती मिली।
थाना चांदनीबाग क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एक कॉलोनी निवासी एक महिला ने सीडब्ल्यूसी अधिकारियों को बताया कि 29 नवंबर 2011 को मनमोहन नगर निवासी मोसीन उसकी नाबालिग लड़की को ले गया था। इसकी शिकायत थाना चांदनी बाग पुलिस को दी थी। पुलिस ने 12 दिसंबर 2016 को लड़की को बरामद कर लिया और कोर्ट के आदेश पर लड़की को बाल अनाथालय भेज दिया। लड़की ने पुलिस को बताया कि मोसीन ने 13 दिन तक उसे अपने घर पर रखा था। कुछ दिन बाद लड़की को उसकी मां के हवाले कर दिया। लड़की की मां ने गांव उग्रा खेड़ी के स्कूल में अपनी बेटी का दाखिला करवाया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी को शिकायत दी। इससे नाराज मोसीन 27 फरवरी की सुबह लड़की का दोबारा अपहरण कर ले गया। लड़की ने बताया कि उसका अपहरण मोसीन, उसके मामा नौशाद और मां सबीला ने किया था। उसे खटीक बस्ती के पास एक फैक्ट्री में बंद रखा गया। उसके साथ दुराचार किया गया। इससे वह गर्भवती हो गई।
विज्ञापन

बयान बदलवाने के लिए किया था अपहरण
आरोपियों ने लड़की का अपहरण पुलिस को दिए बयान बदलवाने के लिए किया था। आरोपी उसे धमकी देते थे कि पुलिस को दिए बयान को बदले और अपनी मां पर आरोप लगाए कि वह उसे गलत धंधे में डालना चाहती थी। इसलिए घर छोड़कर चली गई थी। ऐसा न करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी।
अखबार पर पता लिखकर फेंका बाहर
दुराचार पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसे गांव महराना में अपने किसी रिश्तेदार के घर कैद किया था। वह वहां से भागने का रास्ता खोज रही थी। एक दिन उसने बाथरूम में पड़े अखबार पर अपने घर का नंबर और पता लिखकर खिड़की से बाहर फेंक दिया। बाहर खड़ी एक महिला ने अखबार उठाया, उसने महिला की तरफ हाथ जोड़े। महिला ने उसकी सहायता करते हुए ग्रामीणों को एकत्रित कर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गांव महराना से उसे मुक्त करवाया। इस मामले में आरोपी मोसीन को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

गर्भपात की मांग
लड़की की मां ने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उसकी नाबालिग बेटी का गर्भपात करवाया जाए।

लड़की कई माह पहले मोसीन के साथ चली गई थी। बाद में लड़की को बरामद कर बाल अनाथालय भेज दिया था। लड़की की मां ने दोबारा उसके अपहरण की शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मोसीन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
जसपाल ढिल्लो, प्रभारी, थाना चांदनी बाग पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें