फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में चली गोली, एक घायल

Sat, 21 May 2016 12:52 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
गाोली मारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव भुलईपुर में पंचायत के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनाें पक्षों से पथराव होने लगा। पथराव होते देख एक पक्ष से फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक युवक घायल हो गया। दिनदहाड़े फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। पीड़ित ने थाने में एक नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव भुलईपुर निवासी रामायणश्री पत्नी कायम सिंह की मैनपुरी जनपद के गांव बेगमपुर में एक बीघा जमीन है। करीब दो साल पहले रामयणश्री ने अपनी जमीन का बैनामा परिवार के ही सुनील उर्फ मिंटू के नाम 80 हजार रुपये में कर दिया था। लेकिन दाखिल-खारिज नहीं हुआ था। कुछ दिन बाद बैनामा की गई जमीन हाईवे में आ गई। जिसका रामयणश्री को पांच लाख रुपये का मुआवजा मिला। जब सुनील उर्फ मिंटू ने रुपये मांगे तो उसमें विवाद हुआ। शुक्रवार को सुनील अपने अन्य साथियों के साथ रामायणश्री के घर पर पंचायत के लिए आया था।

तभी रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों से पथराव होने लगा। पथराव होते देख ग्रामीण जमा हो गए। देखते ही देखते सुनील उर्फ पिंटू ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली रामायणश्री के पुत्र शिवम (20) के हाथ में जा लगी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष एसएस जफारी ने पीड़ितों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घायल शिवम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में उसे सैफई रेफर किया गया। पुलिस ने सुनील उर्फ मिंटू पुत्र रामस्वरूप निवासी बेगमपुर जिला मैनपुरी व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें