फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजे ने की चाचा की गोली मार कर हत्या

Fri, 09 Jun 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
इसी जगह मिट्टी भराई को लेकर हुआ विवाद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव नगला जसोधा में गुरुवार दोपहर जमीन के विवाद में भाइयों के बीच लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी चली। इस बीच भतीजे के गोली मारने से एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सैफई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। मृतक की पत्नी ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।  अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव नगला जसोधा निवासी हृदयराम चार भाई हैं। उनके मकान के पास खाली जमीन पड़ी है। गुरुवार दोपहर हृदयराम खाली जमीन पर मिट्टी डाल रहे थे।
विज्ञापन


इस बीच उनके भाई बलराम ने विरोध किया। दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। यह देख तीसरे भाई लज्जाराम वहां आए। उन्होंने बीच बचाव की कोशिश की। तभी हृदयराम के चौथे भाई अतिराम का बेटा कुलदीप कुल्हाड़ी व तमंचा लेकर आ गया। आरोप है कि तैश में आकर कुलदीप ने फायरिंग कर दी। पहली गोली हृदयराम के कंधे में और दूसरी लज्जाराम के सीने में लगी। दोनों गिर पड़े।

इस बीच कुलदीप भाग निकला। परिजन दोनों को सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सक ने लज्जाराम (50) को मृत घोषित कर दिया, जबकि हृदयराम (48) को सैफई मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। लज्जाराम की पत्नी राजकुमारी ने कुलदीप के साथ परिवार के बलराम सिंह, अतिराम, सुरजीत, संजीव उर्फ लकी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष अखिलेश यादव ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें