मृतक की पत्नी को संभालतीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
नेशनल हाईवे पर पैदल दुकान जा रहे ट्रैक्टर मिस्त्री को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हाईवे से गुजरने वालों ने हादसे की सूचना पुलिस क ो दी। पुलिस ने सीएचसी अजीतमल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन रोते बिलखते पहुंच गए।
कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर (गढ़ा) निवासी महेश शर्मा(45) पुत्र सीताराम ट्रैक्टर मिस्त्री थे। इनकी बाबरपुर में पेट्रोल पंप के पास मुगल रोड पर दुकान थी। शुक्रवार की सुबह यह दुकान खोलने के लिए पैदल हाईवे पर जा रहे थे।
शारदा गेस्ट हाउस के सामने पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी। यहां से निकलने वालों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस सीएचसी ले गई। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर रोते बिलखते परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कैसे होगी बिटिया की शादी
पति की मौत की सूचना पर पहुंचीं पत्नी सता देवी का रो-रो कर बुरा हाल था। सता ने बताया कि पति बेटी रिया के लिए रिश्ता देख रहे थे। पति की मौत से बेटी की शादी पर संकट उतर आया है।