फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों की चोरियों का खुलासा, चार गिरफ्तार

Sun, 29 Jul 2018 11:19 PM IST
लाखों की चोरियों का खुलासा, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सोहनी में पूर्व ब्लाक प्रमुख के भतीजे के घर 18 दिन पूर्व हुई चोरी समेत तीन अन्य चोरियों का रविवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने घटना में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए जेवरात भी बरामद किए हैं। आरोपियों के पास से पुलिस ने दो तमंचा, दो  कारतूस के अलावा चोरी करने में प्रयोग सामान भी बरामद किया है। पकड़े गए चारों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
   कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सोहनी में पूर्व ब्लाक प्रमुख के भतीजे व लखनऊ मुख्यालय के वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेंद्र प्रताप सिंह सेंगर के भाई शैलेंद्र प्रताप सिंह पुत्र शिवराम के घर 11/12 जुलाई की रात चोरों ने घर में घुस कर लगभग 95 हजार रुपया नगद समेत लगभग 8 लाख रुपये के जेवरात व अन्य सामान पार कर दिया था।  14 जुलाई को पुर्वा भरामल निवासी भूरे सिंह पुत्र सोने लाल, 18 जुलाई को रूरूगंज निवासी प्रदीप पुत्र सरनाम के घर पर भी लाखों रुपये के जेवरात पार कर दिए थे। जिस पर मामला एसपी नागेश्वर सिंह के संज्ञान में आने पर उन्होंने सीओ बिधूना भाष्कर वर्मा, कोतवाली प्रभारी अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित कर क्षेत्र में चोरियों के रोकने के लिए गस्त तेज करने की हिदायत दी थी।
विज्ञापन

सीओ भास्कर वर्मा ने बताया कि निर्देश के बाद सक्रिय हुई पुलिस टीमों ने शनिवार की रात लगभग 9 बजे कस्बा स्थित अशोकपुरी फार्म हाउस के पास बने प्राथमिक विद्यालय के पास संदिग्ध बैठे दिखे लोगों को शक के आधार पर घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया। जिसमें पुलिस ने मौके से चारबाग रामनगर चौकी जिला फिरोजाबाद निवासी चंद्रभान मल्लाह पुत्र बुद्धसेन, पप्पू मल्लाह पुत्र पंचम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जबकि थाना बसई मोहम्मदाबाद जिला फिरोजाबाद निवासी लज्जाराम निषाद पुत्र रामनरायन सिंह, बंगला मौजा दिलीपनगर थाना बकेवर इटावा निवासी रामरतन उर्फ लल्लू पुत्र बद्री प्रसाद, ग्राम मंझरा थाना राजेपुर जिला फर्रुखाबाद निवासी उमेश सिंह पुत्र राजेंद्र, ग्राम ऐली थाना बिधूना निवासी मुन्ना सिंह पुत्र शिवमंगल सिंह आदि लोग भागने में सफल रहे।
पकड़े गए लोगों की तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से 315 बोर के दो तंमचा, तीन कारतूस, दो आला नकब, एक सूम्मी, एक लोहा काटने की आरी ब्लेड सहित, पांच सोने की अंगूठी, एक बजाज डिसकवर बाइक सहित केे अलावा चार हजार रुपये नगद जो सोहनी ग्राम पुर्वा भारामल ग्राम अछल्दा रोड रूरूगंज में हुई चोरी के बरामद किए। इसके अलावा पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से चार लेडीज अंगूठी पीली धातु की, एक जेंट्स अंगूठी पीली धातु की, एक जोड़ी झुमकी पीली धातु की, एक हाफ कर्धनी पीली धातु की, एक चाबी का छल्ला, कान का झाला पीली धातु की, एक जालीदार चेन, दो गोल चेन, तीन सफेद धातुके सिक्के, एक ओम लिखा हुआ लाकेट यह सभी आर्टिफिशियल जैसे प्रतीत हो रहे हैं के अलावा छह हजार रुपये व एक आईडी बरामद की है।
सीओ बिधूना भास्कर वर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने पूछतांछ में बताया कि उनके गिरोह में महिलाएं भी काम करती हैं। सभी ने मिलकर ग्राम सोहनी, ग्राम पुर्वा भारामल, ग्राम अछल्दा रोड रूरूगंज में अलग-अलग तिथियों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। पकड़े गए लोगों के निशान देही पर मोहल्ला शंकरगंज कस्बा झीझंक जिला कानपुर देहात निवासी चंदा देवी पत्नी संतोष कुमार व  ऐली थाना बिधूना औरैया निवासी आशा देवी पत्नी प्रकाश सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीओ भास्कर वर्मा ने बताया कि इस घटना के खुलासे में एसपी नागेश्वर सिंह की ओर से कोतवाली प्रभारी अखिलेश मिश्रा, उपनिरीक्षक सुनील कुमार, उप निरीक्षक अंकित शर्मा, सिपाही केशव, प्रवेंद्र कुमार, सतेंद्र धाकरे, रीतेश चाहर, महिला सिपाही सरिता यादव आदि का सराहनीय कार्य रहा है। बताया कि पकड़े गए सभी चोरों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें