फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने लाखों का सामान चुराया

Sat, 12 Dec 2015 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के सैनिक कालोनी में चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और नगदी पार कर दी। वारदात के समय गृहस्वामी अपनेे दामाद को देखने के लिए कानपुर गए थे। सुबह पड़ोसियों ने उन्हें घटना की जानकारी दी। पीड़ित ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है।
विज्ञापन


सैनिक कालोनी निवासी राम कुमार पुत्र स्व. दयाराम ने बताया कि उनके दामाद मुकेश की तबियत खराब थी। जिसे देखने के लिए वह दो दिन पहले कानपुर गए थे। शुक्रवार रात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। गृहस्वामी के अनुसार चोरों ने घर के कमरे में रखी अलमारी में चार अंगूठी, एक मंगलसूत्र, एक हार, टीवी, फ्रिज, एलईडी समेत करीब चार लाख रुपये का सामान पार कर दिया।

जब सुबह पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखा तो उन्होंने रामकुमार को मोबाइल पर सूचना दी। सूचना पाकर जब गृहस्वामी सैनिक कालोनी पहुंचे तो घर का सामान बिखरा था। पीड़ित रामकुमार की पत्नी किरन देवी ने बताया कि चोर उसके घर से करीब चार लाख रुपयेे का सामान ले गए।
विज्ञापन


पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी, लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी। पीड़ित ने कोतवाली में मामले की तहरीर दे दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें