फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर झूलती मिली विवाहिता

Sat, 21 May 2016 11:38 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : Bureau
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव चिरुकुआ में एक विवाहिता फांसी के फंदे पर झूलती मिली। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि दहेज में बाइक व जंजीर की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने उसे मारकर फंदे पर लटका दिया। तहरीर पर पुलिस ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


रजपुरा उझयानी थाना बकेवर निवासी मृतका के बाबा छोटेलाल ने बताया कि उसने अपनी नातिन लक्ष्मी (23) की शादी सोनू पुत्र ओमप्रकाश निवासी चिरकुआ थाना बिधूना के साथ की थी। शादी के बाद से पति सोनू, ससुर ओमप्रकाश, सास शारदा देवी, जेठ राजू, जिठानी दुलारी लक्ष्मी को दहेज में बाइक और सोने की चेन लाने के लिए परेशान कर रहे थे।

इसकी जानकारी लक्ष्मी ने मायके में भी दी थी। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने उसे पीटकर फांसी लगा दी। घटना को लेकर मृतका लक्ष्मी के बाबा ने पांचों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस सबंध में कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत सिंह का कहना है कि वादी की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें