फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को जलाकर मारने का आरोप

Thu, 02 Mar 2017 12:12 AM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम नगरिया यादवान में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के भाई ने ससुराल वालों पर मिट्टी का तेल डालकर जलाकर मारने का आरोप लगाया है। घटना के बाद ससुराल वाले मौके से फरार हैं। पुलिस को मौके से जले कपड़े और तेल की कट्टी मिली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


ग्राम लछियामऊ थाना कंचौसी औरैया निवासी शिववीर यादव पुत्र फूलसिंह ने बताया कि उसकी बहन सीमा (28) की शादी नगरिया यादवान निवासी रामवीर के पुत्र अखिलेश यादव के साथ चार वर्ष पूर्व हुई थी। उसके तीन साल का बच्चा भी है। शादी के बाद से ही बहन के ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न करने लगे। मंगलवार रात उसकी बहन सीमा को ससुराल वालों ने मिट्टी का तेल डालकर जलाकर मार डाला। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने उन्हें फोन पर दी।

शिववीर वहां पहुंचा तो ससुराल वाले बहन को मृत छोड़कर भाग गए। उन्हाेंने घर में मौजूद साक्ष्य को मिटाने का प्रयास भी किया। क्षेत्राधिकारी शिवराज सिंह ने घटना की जानकारी की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। वहां कुछ जले कपड़ों के साथ दो साड़ियां, मिट्टी के तेल की कट्टी बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि साक्ष्य मिटाने के लिए घर में लिपाई भी की गई। मामले में तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें