फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडर लूटकांड के चार आरोपी गिरफ्तार

Tue, 16 Feb 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के हाइवे रोड ग्राम करमपुर के पास से 13 फरवरी को लोडर उसमें भरे गद्दे लूटे जाने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लूटे गए गद्दे बरामद कर लिए हैं। साथ ही पुलिस ने घटना को अंजाम देने में प्रयोग की जा रही बोलेरो कार को भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


कोतवाली परिसर में एएसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 13 फरवरी को ग्राम करमपुर ओवरब्रिज के पास बदमाशों ने लोडर और उसमें रखे गद्दे लूट लिए थे। इस संबंध में लोडर मालिक सुभाषचंद्र पुत्र महिपाल निवासी बुलंदशहर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एएसपी ने बताया कि लोडर व माल की बरामदगी तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के निर्देशन में टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने संदिग्ध स्थानों पर दबिशें देकर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया। सोमवार को इटावा जनपद के अशोक नगर से पुलिस टीम ने पुष्पेंद्र पुत्र नाथूराम , विजय कुमार उर्फ छोटू कुमार पुत्र देवेंद्र कुमार निवासीगण निवासी महेवा थाना बकेवर जिला इटावा, सुसेंद्र पुत्र शादीलाल व विनय कुमार मिश्रा पुत्र कौशल किशोर मिश्रा निवासी अशोक नगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटे गए गद्दे व घटना को अंजाम देने में की प्रयुक्त की जाने वाली बोलेरो कार भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें