फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 लाख रुपये की शराब बरामद

Sun, 01 Oct 2017 11:29 PM IST
औरैया
विज्ञापन
बरामद अवैध शराब का जखीरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान शनिवार को पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी। शराब से लदी जीप के साथ पुलिस ने एक को पकड़ लिया, जबकि पांच साथी भाग गए। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर एक घर में छापा मारकर बीयर एवं अवैध शराब बरामद की है।
विज्ञापन

कैंप कार्यालय में एएसपी आरके सक्सेना ने बताया कि शनिवार को अजीतमल में वाहन चेकिंग के दौरान एक गाड़ी में 5-6 लोग सवार होकर आए। जब पुलिस ने गाड़ी रोकी तो आरोपी भागने लगे। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि पांच भाग जाने में सफल रहे। उसने अपना नाम पप्पू पुत्र मुलायम सिंह कुशवाहा निवासी अटसू बताया। आरोपी ने बताया कि वह गाड़ी में रखी शराब को बेचने फफूंद जा रहा था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने अटसू कस्बे में एक घर में छापा मारकर 540 बोतल अंग्रेजी शराब व 150 पेटी बीयर बरामद की है। पुलिस ने पकड़ी गई शराब की कीमत 23 लाख रुपये बताई है। वहीं, पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें