फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन हथियाने के लिए वृद्धा की हत्या

Thu, 09 Mar 2017 11:52 PM IST
औरैया
विज्ञापन
मृतका के परिवारीजनों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सदर कोतवाली इलाके के अंतर्गत दिबियापुर बाईपास स्थित एक मकान में गुरुवार की तड़के एक युवक ने धारदार हथियार से वृद्धा पर हमला कर दिया। वृद्घा को बचाने गए बेटे, पुत्रवधू व नातिन पर कातिलाना हमला किया गया। इस हमले में वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। वृद्घा का पुत्र व पुत्रवधू लहूलुहान हो गए। इन्हें जिला चिकित्सालय से सैफई रेफर किया गया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने बताया कि दिबियापुर बाईपास नई बस्ती गोविंद नगर निवासी कैलाश नरायन दीक्षित के मकान में किराये पर 68 वर्षीय मुन्नी तिवारी अपने पुत्र हरियोगेंद्र उर्फ मटरू पुत्र राजेंद्र कुमार, पुत्रवधू बीना उर्फ छुन्नी और नातिन पूजा निवासी दादरपुर, अहेरीपुर इटावा के साथ रहती थीं।  कुछ दिनों से हरियोगेंद्र के साढ़ू का लड़का विकास पुत्र नरायन निवासी रोशंगपुर, अयाना घर में रह रहा था। गुरुवार की तड़के विकास ने चारपाई पर सोते समय मुन्नी तिवारी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

हमले से मुन्नी जाग गईं। यह विकास से हाथापाई करने लगीं। इनकी चीख सुनकर पहुंचे हरियोगेंद्र ने बचाने का प्रयास किया तो विकास ने इन पर भी हमला कर दिया।  विकास ने बीना और पूजा पर भी धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। मकान से बाहर निकलकर पूजा ने जान बचाई। गले पर गहरे जख्म से मुन्नी देवी की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


 घटना की जानकारी मकान मालिक ने कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही विकास भाग निकला। पुलिस ने तीनों घायलों को सौ बेड अस्पताल में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हरियोगेंद्र और बीना को सैफई रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी सुधाकर मिश्रा ने बताया कि दोपहर तक घटना की तहरीर नहीं मिली है। घायलों से पूछताछ और उनकी तहरीर के आधार पर ही मामला पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें