फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये के के लालच में किया था भतीजे का अपहरण

Mon, 23 May 2016 11:45 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
घटना का खुलासा करते एसपी अतुल शर्मा - फोटो : amar ujala beuro
विज्ञापन
दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव गुलरिहा में सात वर्षीय बालक का अपहरण किए जाने के मामले में पुलिस ने चाचा समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रुपये के लालच में चाचा ने अपने सगे भतीजे का अपहरण कर तीन लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बाइक व घटना में प्रयुक्त मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


कैंप कार्यालय में एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि 22 मई को विमल कुमार कुशवाह पुत्र मैकूलाल कुशवाह के सात वर्षीय पुत्र चमन का अपहरण हो गया था। मामले में विमल कुमार ने सगे भाई अजब सिंह पर पुत्र चमन के अपहरण का आरोप लगाया था। सीओ सदर सुभाष अत्री के निर्देशन में दिबियापुर थाना पुलिस टीम को लगाया गया। मुखबिर की सूचना पर थाना बेला रोड तिराहा टैंपो स्टैंड से पुलिस ने अपहरणकर्ता अजब सिंह को पकड़ लिया।

पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर सोमवार को पुलिस ने अपहृत चमन को गांव बहलोलपुर थाना सहायल से बरामद किया। पुलिस ने मौके से अजब सिंह के एक साथी उदय सिंह उर्फ पिंटू कठेरिया पुत्र बसंतलाल कठेरिया को भी गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपी चाचा अजब सिंह ने बताया कि चमन का अपहरण उसने पैसे के लालच में किया था। वह अपने हिस्से की जमीन बेंच चुका था। पैसे की जरूरत होने पर उसने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


सर्विलांस के जरिए जल्द हुआ खुलासा
औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव गुलरिहा निवासी विमल कुशवाह के पुत्र चमन का अपहरण करने के बाद बाद आरोपी अजब सिंह ने अपने मोबाइल नंबर से फिरौती की मांग की थी। जिसकी जानकारी विमल ने थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया। 12 घंटे बाद आरोपियों को पकड़ने में पुलिस सफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें