फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार

Fri, 23 Feb 2018 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
चोरी की बरामद बाइकों के साथ गिरोह के सदस्य - फोटो : amarujala
विज्ञापन

औरैया। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के भगत सिंह चौराहे पर गुरुवार रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने अंतर जनपदीय वाहन चोर गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी निशानदेही पर 10 बाइकें भी बरामद की हैं। सभी बदमाशों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। ये बदमाश औरैया के अलावा इटावा, कन्नौज और कानपुर देहात से बाइकें चुराते थे।

विज्ञापन


कोतवाली में आयोजित वार्ता के दौरान एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि गुरुवार रात कोतवाली प्रभारी अखिलेश मिश्रा फोर्स के साथ कस्बा के भगत सिंह चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी उधर से बिधूना कस्बा के सूरजपुर निवासी रंजीत गुजरा। पुलिस ने रोक कर जांच की तो उसके पास वाहन के कागजात नहीं मिले। पूछताछ में उसने चोरी की बाइक होना बताया। उसने अपने अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी दी।

बताया कि कुछ चोरी की बाइकें भैंसलोट गांव थाना बिधूना में पिंटू के मकान में है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने पिंटू के घर दबिश दी। वहां से पिंटू के अलावा सहार थाना क्षेत्र के पुर्वा रावत निवासी अनस, नवीन बस्ती निवासी मो. हसन अली को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पिंटू के मकान से आठ बाइकें सही हालत में, एक अधकटी व एक बाइक का इंजन बरामद किया है। वाहन चोर गिरोह के पकड़ने में पुलिसकर्मी नरेंद्र, रीतेश व प्रवेंद्र कुमार ने अहम भूमिका निभाई है। एसपी ने टीम में शामिल पुलिसकर्मियों को पांच हजार रुपये से पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन


फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचते थे
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह वाहनों की चोरी कर फर्जी नंबर प्लेट, इंजन व चेचिस नंबर बदलकर फर्जी कागज बनवाकर बेच देते थे।

पुलिस फर्जी कागज बनाने के नेटवर्क का भी पता करेगा
वाहन चोर गिरोह के सदस्यों ने बताया कि वह वाहनों के फर्जी कागज भी बनवा लेते थे। जिस पर पुलिस को कुछ नाम भी बताए अब पुलिस फर्जी कागज बनाने के नेटवर्क को भी पता करने में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें