फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई समेत तीन पर हत्या का आरोप

Sun, 18 Dec 2016 11:40 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
दो दिन से लापता युवक का शव नाले में मिलने के मामले में बड़े भाई ने छोटे भाई, उसकी पत्नी और एक साथी के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। बड़े भाई ने जमीन व जेवर के लालच में हत्या का आरोप लगाया। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन


गांव बढ़िन से 15 दिसम्बर की शाम मनोज उर्फ बब्लू तिवारी (35) पुत्र जगदीश घर से निकला था। रात तक घर लौटकर नही आया। गुमशुदगी की रिपोर्ट पर पुलिस उसकी तलाश कर ही रही थी। शनिवार को उसका शव गांव के पास एक नाले में पड़ा मिला। मृतक के  बड़े भाई अशोक कुमार ने बताया कि मृतक मनोज तीन भाइयों में सबसे छोटा था। अविवाहित होने के कारण दूसरे नम्बर के भाई हरगोविंद के साथ रहता था। पिता की 54 बीघा जायदाद में तीनों के हिस्से में 18-18 बीघा जमीन थी।

बड़े भाई अशोक ने रविवार को आज थाना पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि उसके भाई हरगोविंद, उसकी पत्नी अंशू ने पड़ोस के गांव अहलवारा निवासी टिंकू तथा दो अन्य के साथ मिलकर मनोज की हत्या की है। उसने बताया कि यह लोग 15 दिसम्बर की रात मनोज को अपने साथ ले गए थे। जिसे मेरे बेटे अमित व गांव के ही कुछ लोगों ने देखा भी। आरोप लगाया कि रात में इन लोगों ने हत्या करके उसका शव शनिवार को नाले के पास फेंक दिया। थानाध्यक्ष शिवकुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत
थानाध्यक्ष शिवकुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत का तथ्य आया है। उसमें चोट के निशान भी नही आए हैं। इससे हत्या की बात समझ नही आ रही। मौके पर शराब के खाली क्वाटर भी मिले थे। जिससे लग रहा नशे की हालत में वह नाले में गिर गया। इससे उसकी मौत हुई है। मगर तहरीर मिली है उसके हिसाब से रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

बड़ा सवाल
पुलिस और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट पर विश्वास करें तो फिर 16 दिसम्बर को उसका शव किसी को क्यों नही दिखाई पड़ा। जबकि बड़े भाई अशोक ने उसकी हर जगह तलाश की। ग्रामीण भी उस तरफ से रोज निकलते हैं। मगर शव किसी को नही दिखाई पड़ा। शनिवार को अचानक कैसे शव पड़ा मिल गया। इससे उस बात को अधिक बल मिल रहा है कि मौत का कारण कुछ भी रहा हो, मगर उसके शव को शनिवार को ही फेंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें