फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली चलते ही छाबना बना गुमटी

Fri, 17 Jun 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
विज्ञापन
पति की मौत पर रोती बिलखती अनीसा शेख - फोटो : amar ujala beuro
विज्ञापन
 गुमटी मोहल्ले में गोली लगने से हुई हासिम की मौत के बाद तनाव की िस्थित बन गई। एहतियात के तौर पर सीओ मय फोर्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और कार्रवाई का भरोसा दिया। आरोपी की पत्नी सहित चार लोगों को हिरासत में ले लिया। गोलीकांड की घटना के बाद आरोपी विनीत पोरवाल के घर की गली पूरी तरह से छावनी में तब्दील हो गई। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी सुभाष अत्री ने कोतवाली प्रभारी नन्हें लाल यादव व पुलिस फोर्स के साथ रात में ही कई घरों के दरवाजे खुलवाकर आरोपी युवक की तलाश की। इस दौरान मृतक के परिजन की शिकायत पर आरोपी युवक विनीत को पनाह देेने के शक में दो मुस्लिम युवकों को कोतवाली ले गई। इसके अलावा आरोपी की पत्नी कल्पना व दो साले चंदन व दीपक को भी रात ही में हिरासत में ले लिया। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से मोहल्ले के लोग रात भर दहशत में रहे।
विज्ञापन


आरोपी युवक के घर का ताला तोड़ ली तलाशी
गोलीकांड की घटना को लेकर कोतवाली पुलिस ने रात में ही एड़ी चोटी का जोर लगा दिया। आरोपी घर में ही छिपा है तथा बाहर से ताला लगा रखा है कि सूचना पर पुलिस ने बाहर गेट पर लगा ताला तोड़कर घर के अंदर की सघन तलाशी ली। इस दौरान पुलिस घर में फ्रेम में लगी आरोपी युवक तस्वीर भी निकाल ले गई।

तीन नन्हें मासूमों से छिना पिता का साया
गोली लगने से हासिम उर्फ सोनू की हुई मौत से उसके तीन छोटे-छोटे मासूमों की परवरिश पर सवाल खड़े हो गए हैं। गरीबी की हालत में किसी तरह कपड़े की सिलाई का काम कर अपने परिवार का पालन पोषण करने वाले सोनू की मौत के बाद अब उसकी पत्नी का रो-रोक कर बुरा हाल है। रोते-रोते एक ही बात बार-बार बोल रही है कि तीन नन्हें मासूमों पुत्री महविश (3), पुत्र अयान (2) व फैजान (1) के सिर से पिता का साया उठ जाने से उनके भविष्य का क्या होगा।
विज्ञापन


चाचा-भतीजे का चलता था रिश्ता
गुरुवार देर रात हुए गोलीकांड में मृतक सोनू उर्फ हासिम और आरोपी विनीत पोरवाल के बीच चाचा-भतीजे का रिश्ता चलता था। एक दूसरे के साथ रहना, खाना-पीना यहां तक की साथ घूमने भी जाते थे। ऐसे में अचानक ऐसा क्या हो गया जो दोनों की दोस्ती दुश्मनी में बदल गई। यह सवाल किसी के भी गले नहीं उतर रहा है। लोगों ने बताया कि घटना के लगभग एक घंटे पहले मृतक सोनू आरोपी विनीत पोरवाल के घर पर ही बैठकर एक दूसरे से पूरे दिन की बातें की। इसके बाद वह खाना खाने की बात कहकर वहां से चला आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें