कस्बा रामगढ़ निवासी किराना व्यापारी पत्नी का इलाज
कराने कानपुर गया था। सूना घर पाकर चोर नकदी और जेवर समेत लाखों का पार कर
दिया। पीड़ित ने मामले की तहरीर दिबियापुर थाने में दी है।
रामदास
गुप्ता पुत्र अशर्फीलाल गुप्ता निवासी रामगढ़ कस्बे में ही किराने की दुकान
किए हैं। वे रविवार को पत्नी का इलाज कराने कानपुर गए थे। रविवार की रात
चोर उनके घर के अंदर घुस गए। चोरों ने सेफ का ताला तोड़कर लाखों रुपये के
जेवर और नकदी उठा ले गए।
चोर दुकान में रखी गोलक भी साथ ले गए।
पीड़ित ने मामले की तहरीर दिबियापुर थाना पुलिस को दी। रविवार की रात ही
शिवदत्त प्रजापति के घर भी चोर घुसे, परंतु परिजनों के जाग जाने पर चोर भाग
गए। इधर, शनिवार को कस्बे के डब्लू गुप्ता के घर का ताला तोड़कर चोरों ने
सामान पार कर दिया था। स्थानीय निवासियों ने पुलिस गश्त तेज किए जाने की
मांग की है।