फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयमाल में गश खाकर गिरी दुल्हन, दूल्हा लौटा ले गया बरात

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली थानाक्षेत्र के गांव पैगूपुर में जयमाल कार्यक्रम के दौरान चक्कर आने पर दुल्हन गिर पड़ी। इसके बाद दूल्हे ने दुल्हन के बीमार होने का आरोप लगाकर शादी से इंकार कर दिया। बरात वापस लौट गई। बुधवार को दोनों पक्षों में समझौते की कोशिशें  जारी रहीं।
विज्ञापन


  कोतवाली थानाक्षेत्र के गांव पैगूपुर के रहने वाले एक शख्स ने बेटी का रिश्ता ग्राम बीलपुर के युवक से तय किया था। मंगलवार को बरात आई। जयमाल के दौरान स्टेज पर दुल्हन गश खाकर गिर पड़ी। परिवारीजन उसे डॉक्टर के पास ले गए। इधर, दूल्हे ने दुल्हन के बीमार होने की बात कहकर शादी से इंकार कर दिया और बरात ले जाने लगा। दुल्हन के परिवारीजनों, ग्रामीणों ने बहुत समझाया कि गर्मी के चलते दुल्हन बीमार हुई है, बीमारी जैसी कोई बात नहीं है लेकिन दूल्हा अपनी बात पर अड़ा रहा। दूल्हा बरात वापस ले गया। उधर, दुल्हन को लेकर परिवारीजन  घर पहुंचे।

दुल्हन के परिवारीजन दूल्हे के घरवालों से लगातार फोन पर संपर्क बनाए हुए हैं और बरात दोबारा लाने की मांग कर रहे हैं। उधर, दूल्हे के पिता ने बताया कि अभी उनकी लड़की पक्ष से बातचीत चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें