फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की खेत पर गला रेतकर हत्या

Wed, 08 May 2019 11:48 PM IST
SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
राठ में हत्या की जानकारी देते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कस्बे के पठानपुरा में मंगलवार रात एक अधेड़ की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। कस्बे से सब्जी बेचकर खेत पहुंची उसकी पत्नी जब घटना की जानकारी हुई तो वह चीख पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की है। हत्या के कारणों को लेकर परिजन कुछ नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन


 कस्बे के बुधौलियाना मोहल्ला निवासी मातादीन कुशवाहा (55) जलालपुर रोड नहर बाईपास स्थित पठानपुरा में अपने खेत पर झोपड़ी बनाकर रहता था। मंगलवार रात खेत पर ही उसकी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। किसान के पुत्र कृष्ण कुमार ने बताया कि पिता और मां पार्वती खेत में फलों की बगिया के साथ सब्जी की खेती करते थे। दोनों झोपड़ी में ही रहते थे। मंगलवार को वह एक शादी समारोह में शामिल होने कुलपहाड़ गया था। मां पार्वती सब्जी बेचने बाजार गई थी।

जब वह रात करीब आठ बजे खेत पहुंची तो वहां पिता को मृत पाया। पार्वती के अनुसार उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। उसके एक ही पुत्र कृष्ण कुमार है। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सीओ शुभसूचित, कोतवाली प्रभारी मनोज शुक्ला मौके पर पहुंचे। देर रात एसपी हेमराज मीणा ने घटनास्थल पहुंच कर जायजा लिया और कोतवाल को शीघ्र घटना के खुलासे के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी मनोज शुक्ला ने बताया कि किसान के पुत्र कृष्ण कुमार की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। बताया कि मातादीन के गले में धारदार हथियार से हमलाकर मौत के घाट उतारा है। उसके एक हाथ में भी चोट हैं। कहा कि हत्या के कारणों की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें