फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर चार डाक्टरों का एक दिन का वेतन कटा

Mon, 24 Apr 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
निरीक्षण करते एसडीएम विजय प्रताप। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एसडीएम ने अछल्दा सीएचसी का निरीक्षण किया। यहां चार डाक्टर गैरहाजिर मिले। इस पर उनका एक दिन का वेतन काट दिया गया।  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एसडीएम बिधूना विजय कुमार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीएचसी की व्यवस्थाओं को देखा और ओपीडी रजिस्टर चेक किया। एसडीएम के निरीक्षण में चार स्वास्थ्य कर्मी गैरहाजिर मिले। डा. सिद्धार्थ वर्मा से एसडीएम ने ड्यूटी रजिस्टर मांगा। इसमें डा. गीता, रामलखन दास, डा. पीडी चतुर्वेदी, डा. आशीष शर्मा अनुपस्थित थे।
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि अनुपस्थित कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की है। साफ सफाई पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। इसके बाद उन्होंने अस्पताल में आए मरीजों से बातचीत की। मरीजों को मिलने वाली सभी सुविधाओं के बारे में कर्मचारियों से पूछताछ भी की। इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया तो बेड पर चादरें अस्त व्यस्त दिखने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और कहा कि हर हाल में रोज बेड की चादरें बदली जाए। इसमें कोई लापरवाही न हों वरना कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने सीएचसी प्रभारी डा. सिद्धार्थ को निर्देश दिया कि अस्पताल में मरीजों व तीमरदारों के साथ अच्छा व्यवहार हों और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराईं जाए। सीएचसी में एसडीएम के निरीक्षण से हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें