फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल के विवाद में छात्रों के गुटों में फायरिंग

Sat, 08 Apr 2017 12:05 AM IST
औरैया
विज्ञापन
kidnapping at gunpoint
विज्ञापन
रामकुमार भारतीय महाविद्यालय में परीक्षा के दौरान नकल को लेकर दो छात्रों में विवाद हो गया। विवाद के बाद एक छात्र ने अपने साथियों के  साथ पेपर छूटने के बाद दूसरे छात्र को घेर लिया। इन्होंने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस के पहुंचते ही छात्र भाग खड़े हुए। पीड़ित छात्र ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


तीन अप्रैल को मोहल्ला केशरवानी निवासी मोहम्मद  मुजस्सम खां पुत्र मोहम्मद रफ ी रामकुमार भारतीय महाविद्यालय में भौतिक विज्ञान द्वितीय की परीक्षा दे रहा था। इसी कमरे में सूरजभान पुत्र समरथ सिंह यादव निवासी गांव दुल्हाराय का पुर्वा भी पेपर दे रहा था। परीक्षा के दौरान दोनों में नकल करने को लेकर कहासुनी हो गई। उस दिन मामला शांत हो गया। दोनों लोग घर चले गए।

शुक्रवार को भौतिक विज्ञान के तृतीय पेपर में फिर दोनोें में विवाद शुरू हो गया। इस पर सूरजभान जान से मारने की धमकी देकर चला गया। इसके बाद सूरजभान अपने साथियों को लेकर आया। उसने मुजस्सम को गांव सराय बिहारी दास के सामने घेर लिया। इन्होंने हवाई फायरिंग की। हवाई फायरिंग होते ही हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इससे छात्र भाग गए। थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने कालेज पहुंचकर घटना की जानकारी ली। वहीं पीड़ित छात्र मुजस्सम ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें