संतोष की मौत पर बेटे ने नया खुलासा किया। मृतक के बेटे ने बताया कि उसकी बहन के ससुरालियों ने पिता के साथ मारपीट की थी। पिटाई के कारण उसके पिता की मौत हुई है। सूचना पर सीओ सुभाष अत्री ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। इसके अलावा पुलिस ने मृतक के समधी व समधिन को हिरासत में ले लिया है।
शनिवार दोपहर कस्बा निवासी संतोष (45) की संतोष की मौत हो गई। पड़ोसी और अन्य परिजन लू लगने से मौत होना मान रहे थे। देर रात मृतक के बेटे मुकेश ने नया खुलासा करके हड़कंप मचा दिया। मुकेश का कहना है कि उसकी बहन की शादी अजीतमल क्षेत्र के राहुपुर गांव में गंगाचरण के पुत्र देवेंद्र से हुई थी। शादी के बाद ही ससुरालीजन दहेज में बाइक की मांग कर रहे थे। न देने पर प्रताड़ित कर रहे थे। इसको लेकर पापा (मृतक संतोष) उनके घर समझाने गए थे। जिस पर ससुरालियों ने पापा के साथ मारपीट कर दी। पिटाई से घायल होने के बाद पापा बहन को लेकर यहां आ गए। रात में भी उन्हें सीने में दर्द होता रहा।
सुबह पिटाई की चोट के कारण उनकी मौत हो गई। सूचना पर सीओ सुभाष अत्री थानाध्यक्ष दिबियापुर संतोष मिश्रा पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। वहीं पुलिस ने मृतक के समधी व समधिन को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शव का पंचानामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सीओ सुभाष अत्री ने बताया कि शरीर पर चोटों के निशान है। मामले की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।