मौके पर जानकारी करते सीओ बिधूना लालता प्रसाद व मौजूद पुलिस।
- फोटो : amarujala
थाना क्षेत्र के ग्राम नगला चिंता में पुलिस ने एक बंद मकान से युवती का जला शव बरामद किया है। इस मामले में गांव के लोगों की ओर से पुलिस को उक्त घर से सड़ांध आने पर सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना क्षेत्र के गांव नगला चिंता के ग्रामीणों ने थाना पुलिस को एक बंद घर से बदबू आने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पहुंची थाना पुलिस ने घर का ताला तोड़कर उसे खोला। जहां रोश्नी (30) का जला शव पड़ा हुआ था।
इस मामले में पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि युवती मानसिक रूप से कमजोर थी और गांव में इधर-उधर भटकती रहती थी। बताया कि दो माह पहले ही छुट्ैया नाम का युवक उक्त युवती को शादी करके गांव लाया था। वहीं छुटैया नाम के युवक के बारे में भी ग्रामीणों को ज्यादा जानकारी नहीं है।
बताया कि उक्त युवक भी लगभग चार माह पहले ही इस गांव में रहने आया था। घटना के बाद से युवक भी गांव से फरार बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की काफी कोशिश की। इसके बाद कुछ ग्रामीणों ने उसकी पहचान रोश्नी के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी मिलते ही सीओ बिधूना लालता प्रसाद शुक्ला भी घटना स्थल पर पहुंच गए थे। सीओ ने बताया कि कुछ दिन पहले ही ये लोग गांव आए थे। मौके पर कोई नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है। युवक कैसे यहां रहने लगा। यह भी जांच की जा रही है।