फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली शराब की खेप पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार

Thu, 25 May 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नेपाली शराब के साथ पकड़े गये दो युवक। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
निचलौल। निचलौल बहुआर मार्ग स्थित तेरह चार पुल के निकट बुधवार की तड़के क्राइम ब्रांच व निचलौल पुलिस की संयुक्त टीम ने नेपाल से अवैध शराब लेकर आ रहे तस्करों को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि आठ साइकिलों से भारी मात्रा में शराब लेकर आ रहे तस्कर पुलिस को देखते ही साइकिल छोड़ भागने लगे। पुलिस ने दौड़ा कर दो तस्करों को पकड़ लिया। छह भाग निकले। 
विज्ञापन


आईजी के निर्देश पर क्राइम ब्रांच प्रभारी ओपी चौहान और एसओ निचलौल सुधीर कुमार सिंह की संयुक्त टीम ने निचलौल बहुआर मार्ग स्थित तेरह चार पुल के निकट नाकेबंदी कर नेपाल की ओर से बोरियों में आठ साइकिलों से नेपाली शराब की बड़ी खेप लेकर निचलौल की ओर आ रहे थे। पुलिस को सामने देख तस्कर साइकिलें छोड़ भागने लगे। 

पुलिस कर्मियों ने दौड़ा कर दो तस्करों को दबोच लिया जबकि छह तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहे। इस दौरान पुलिस ने चार बोरे व छह झोले में भरे 2340 शीशी नेपाली और आठ गैलन अपमिश्रित शराब समेत आठ साइकिलों को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन


पकडे़ गए ओमप्रकाश गुप्ता निवासी बजही तथा अजय सहानी निवासी डोमा समेत आठ शराब तस्करों के विरुद्ध पुलिस ने 419, 420 व 60 एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया है।इस संबंध में थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि नेपाली शराब की बड़ी खेप बरामद की गई है। इस मामले में आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। मौके से गिरफ्तार दो आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। शेष अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें