फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापामारी में बाजरा का नकली बीज बरामद

Sun, 03 Jul 2016 12:21 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
इनकम टैक्स की छापेमारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी ने शनिवार को कोतवाली रोड पर बीज की दुकानों पर छापामारी की। इस दौरान एक फर्म से फर्जी बीज बरामद कर छापामार टीम ने फर्म संचालक को नोटिस की कार्रवाई की है। वहीं टीम ने नमूने की जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही ंहै।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी सुमित पटेल को फोन पर शिकायत मिली की बाजार में शिवा एग्री जेनेटिक्स कंपनी का शिवा 99 प्लस के नाम से फर्जी बाजरा बीज किसानों को बेचा जा रहा है। शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर कोतवाली रोड पर बताई फर्म पालीवाल बीज भंडार व कृषक बीज भंडार पर जिला कृषि अधिकारी की टीम ने उक्त फर्मों पर पहुंच कर छापामारी शुरू कर दी। पालीवाल बीज भंडार की दुकान पर छापामारी के दौरान उक्त बीज बरामद न मिलने पर टीम ने कृषक बीज भंडार की दुकान पर छापामारी की।

छापेमारी के दौरान टीम को शिकायतकर्ता की ओर से बताया गया शिवा 99 प्लस कथित फर्जी बीज बरामद हुआ। बीज बरामदगी के बाद जिला कृषि अधिकारी ने उक्त फर्म संचालक को नोटिस की कार्रवाई की है। वहीं उक्त बीज का नमूना लेकर वापस लौटे जिला कृषि अधिकारी ने नमूने की जांच कराने का निर्णय लेते हुए रिपोर्ट के आधार आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन


प्रतिस्पर्धा के तहत कार्रवाई की बू
शहर के कोतवाली रोड पर नकली बीज को लेकर कृषि विभाग की ओर से की गई छापामार कार्रवाई में प्रतिस्पर्धा की बू का एहसास हो रहा है। विभागीय सूत्रों की मानें तो किसानोें की बीज की मांग को देखते हुए विभिन्न बीज कंपनियां बाजार में उतर चुकी हैं। जिस पर एक कंपनी के कहने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें