फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से नगदी समेत डेढ़ लाख के जेवर चोरी

Tue, 28 Jun 2016 11:59 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
चोरी की घटना की जानकारी देती पीड़िता नीलू - फोटो : amar ujala beuro
विज्ञापन
एसपी आवास के सामने स्थित कांशीराम कालोनी में दिनोंदिन चोरी की घटनाएं होने से कालोनी वासी परेशान है। बीते एक माह में चोरी की छह वारदातें हो चुकी हैं। सोमवार रात चोरों ने एक आवास की कुंडी खोलकर बक्से में रखी नगदी समेत करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के जेवरात उड़ा दिए। घटना के दौरान गृहस्वामिनी परिवार समेत गहरी नींद में सो रहे थे। सूचना पर पहुंचे ब्रह्मनगर चौकी इंचार्ज ने मामले की जानकारी की। पीड़ित ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन


सोमवार को चोरों ने कांशीराम कालोनी के आवास संख्या 18/275 को निशाना बनाया। चोरों ने मुख्य गेट के पास लगी खिड़की से अंदर हाथ डालकर कुंडी खोल ली। घर के अंदर घुसकर कमरे में रखे बक्से से नगदी सहित लगभग डेढ़ लाख रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर लिए। गृहस्वामिनी नीलू शर्मा पत्नी सुमित ने बताया कि चोर बक्से में रखे ब्रजबाला, मंगलसूत्र, झुमकी, अंगूठी, गुच्छी, कमरबंद, स्पीकर साउंड, मोबाइल और नगद 3500 रुपये के अलावा अन्य सामान चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंचे ब्रह्मनगर चौकी इंचार्ज एसआई सतेंद्र ने घटना की जानकारी की। पीड़ित ने चोरी की घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।

जून माह में हुई चोरियां
कांशीराम कालोनी में हुई घटनाओं पर नजर डाले तो सात जून की रात चोरों ने 28 नंबर ब्लाक में तीन घरों का ताला चटका दिया। इस दौरान चोरों ने वार्ड नंबर 28/442 में शबीना पत्नी स्व.नफीस अहमद के घर से आठ हजार रुपये नगद उड़ा दिए। दूसरी घटना में चोरों ने इसी वार्ड के 443 नंबर आवास में रहने वाले मुकेश कुमार पुत्र श्याम बाबू के सूने घर का ताला तोड़कर अलमारी से 34500 रुपये नगद, बाला, तोड़ियां आदि पार कर दिए। जबकि 441 नंबर आवास में रहने वाले आलोक सक्सेना टेलर पुत्र स्व.भोंदू टेलर के घर पर हुई। यहां चोरों का प्रयास सफल नहीं हो सका। इस माह में चोरी की यह छठवीं घटना है। इक्का-दुक्का घटनाओं को छोड़कर पुलिस डायरी में इनको कोई स्थान नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें