फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के पीछे से घुसे चोरों ने एक लाख नगदी समेत चार लाख के जेवरात किए पार

Mon, 17 Sep 2018 11:51 PM IST
घर के पीछे से घुसे चोरों ने एक लाख नगदी समेत चार लाख के जेवरात किए पार
विज्ञापन
खेतों में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : amarujala
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भाऊपुर में बीती रात चोरों ने एक घर में पीछे के रास्ते से घुसकर कमरों के ताले तोड़कर अलमारी में रखे एक लाख रुपये नगद समेत चार लाख के जेवरात पार कर दिए। घटना के समय गृहस्वामी परिवार समेत घर के बाहर बरामदे में सो रहा था। सुबह उठने पर घर के अंदर सामान बिखरा देख उसका माथा ठनका। तत्काल पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम भाऊपुर में रविवार की रात निवासी राधे पुत्र बैकुंठ दुबे के घर में पिछवाड़े से घुसे चोरों ने घर के अंदर सभी कमरों के ताले तोड़ दिया। इस दौरान चोर अपने साथ कुछ चाबियां भी ले गए थे। जिनसे उन्होंने अलमारी खोलकर उसमें रखी एक लाख रुपये नगदी के अलावा तीन लाख रुपये के जेवरात पार कर दिए। बाद में काम पूरा होने के बाद भागते समय चोर गांव स्थित एक खेत में कपड़े व अन्य फालतू सामान छोड़ गए। इस संबंध में गृहस्वामी राधे ने बताया कि वह अपने परिवार समेत घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे। जिससे उन्हें घटना की जानकारी नहीं हो सकी। बताया कि चोरों ने चार लाख रुपये की क्षति पहुंचाई है। इस प्रकरण में पीड़ित राधे ने कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच श्ुारू कर दी है। इस संबंध में गांव वालों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस की गश्त रात में न होने से चोरों के हौंसले बढ़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें