नगर के मोहल्ला जवाहर नगर में मंगलवार रात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये कीमत के जेवर और नगदी चोरी कर लिये। घर के लोग शादी समारोह में गए थे। लौटे तो ताला टूटा मिला। गृह स्वामी ने घटना की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है।
जवाहर नगर निवासी सुशीला देवी पत्नी राजेश कुमार ने कोतवाली पुलिस को बताया कि वह अपने परिजनों के साथ एक शादी समारोह में गई थी। मंगलवार रात चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे और चोरी को अंजाम दिया। जब वह घर आई तो ताला टूटा मिला। घर का सभी सामान बिखरा पड़ा था। बक्शे में रखे करीब 15 हजार रुपये नगद, लाखों रुपये कीमत के जेवरात गायब थे। मोहल्ले के लोग भी जमा हो गए। वहीं लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश दिखा। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की और पीड़ित को जल्द चोरी की घटना खुलासा कर चोरों की पकड़ने का आश्वासन दिया।