फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनीम का झोला काट 15 हजार रुपये उड़ाए

Sat, 04 Aug 2018 11:29 PM IST
मुनीम का झोला काट 15 हजार रुपये उड़ाए
विज्ञापन
कटा हुआ झोला दिखाता व्यापारी पुत्र वैभव - फोटो : amarujala
विज्ञापन
औरैया। शहर के एक्सिस बैंक में रुपये जमा करने पहुंचे एक वृद्ध मुनीम का झोला काट कर महिला टप्पेबाजों ने 15 हजार रुपये  उड़ा दिए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर 2:30 बजे जनरल स्टोर के बड़े व्यापारी सतीश चंद्र पोरवाल ने बैंक में पैसा जमा करने के लिए अपने मुनीम नारायण को एक लाख रुपये देकर एक्सिस बैंक भेजा। बैंक में पहले से मौजूद महिलाओं ने जमा काउंटर के पास से उनका झोला धारदार हथियार से काटकर उससे रखे 15 हजार रुपये की टप्पेबाजी कर दी। मुनीम ने जब रुपये जमा करने को झोले में हाथ डाला तो झोला कटा देखकर उनके होश उड़ गए। इस संबंध में मुनीम नारायण ने बताया कि उसके पास कुछ महिलाएं खड़ी थी। कब उसका झोला काटा दिया कुछ पता ही नहीं चला। इस पर मुनीम झोले में पड़े शेष रुपये लेकर वापस दुकान पर पहुंचा। जहां उसने घटना की जानकारी अपने मालिक को दी। एक और टप्पेबाजी की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सकते में है। आनन-फानन में कोतवाली इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला ने बैंक पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले साथ ही पीड़ित दुकानदार से भी घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

 इस संबंध में कोतवाली इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही टप्पेबाज महिलाओं की गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें