फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने लूटे जेवरात

Mon, 27 Feb 2017 11:08 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बेला थाना क्षेत्र के रसूलाबाद मोड़ के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने फायरिंग करते हुए दंपति से जेवरात लूट लिए। घटना की सूचना पर थाने पहुंचे दंपति से एसपी ने पूछताछ की। बाद में थाना पुलिस को निर्देशित किया कि लुटेरों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश करें।
विज्ञापन


सहायल थाना क्षेत्र के ग्राम उपरेंगा निवासी अजय कुमार वर्मा पुत्र जगदीश वर्मा पत्नी अंजू के साथ टिकरी इंदरगण कन्नौज निवासी पत्नी की बुआ के घर से सोमवार को बाइक से लौट रहे थे। पीड़ित दंपति ने बेला थाना पुलिस को बताया कि वह बेला के रसूलाबाद मोड़ के पास शाम करीब पांच बजे पहुंचे। तभी बाइक से आये तीन बदमाशों ने ओवरटेक करके तमंचा दिखाया। उनकी बाइक में टक्कर मारकर गिरा दिया।  इसके बाद फायरिंग करते हुए तीन हजार नगद व पत्नी के जेवरात लूट कर बेला की ओर फरार हो गये।

पीड़ित अजय ने डायल 100 को सूचना दी। सूचना पर एसओ बेला मौके पर पहुंचे। पुलिस दंपति को कोतवाली ले आयी। घटना की जानकारी पर एसपी राम किशोर भी बेला थाने पहुंचे। पीड़ित से घटना की जानकारी ली। उन्होंने बेला थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि वह घटना को गंभीरता से लें। बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी कर खुलासा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें