कोतवाली में खड़ीं बालू लदी चार ट्रालियां।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने अवैध खनन बालू ला रही चार ट्रालियां पकड़कर उन्हें थाने में खड़ा तो कराया लेकिन कुछ देर बाद छोड़ भी दिया गया। इनमें से दो ट्राली बालू आवासीय परिसर में डंप करा ली गई है। पुलिस का कहना है कि खनन विभाग से जुर्माना लगाया गया है, जबकि विभाग का कहना है कि उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं है। सोमवार की सुबह एक दरोगा ने चार
बालू लदी ट्रालियां पकड़ीं और उनसे कागज मांगे लेकिन कागजों को ड्राइवर दिखा नहीं सके। इसके चलते चारों ट्रालियां कोतवाली में खड़ी करा दी गईं। कुछ देर बाद ट्रालियां छोड़ भी दी
गईं। पुलिस ने खानापूर्ति के लिये ट्रैक्टरों पर नंबर नहीं होने का चार्ज लगाया और पांच पांच सौ रुपया वसूल कर उन्हें छोड़ दिया गया। बता दें कि कोटरा में भी पुलिस की नाक के नीचे अवैध खनन किया जा रहा है। जिससे सड़कें भी खस्ताहाल हो रही है।