शनिवार की देर शाम गांव की लड़कियों के साथ शौच के लिए गई नौ साल की बालिका का बाइक सवार बदमाश अपहरण कर ले गए। साथ की लड़कियों ने दौड़कर गांव जाकर घटना बताई तो परिजन व ग्रामीण लाठी लेकर तलाशने निकल पड़े। परिजनों ने पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस ने सभी थानों में वायरलेस से अलर्ट कर दिया है।
क्षेत्र के गांव धुंधपुर निवासी सोबरन सिंह के नौ साल की बेटी मोनिका गांव की ही लड़कियों कुमकुम, शिखा, वर्षा के साथ पटना नहर के किनारे शनिवार की देर शाम करीब सात बजे शौच के ्िलए निकली थी। जब वह लोग पटना नहर के् पास पहुंचे। उसी समय बाइक सवार दो लोग रुके और उनमें से मोनिका को जबरन खींच लिया और बाइक पर बिठाकर भाग गए। सभी बच्चियां चिल्लाती हुई गांव पहुंची। और घटनाक्रम बताया। ग्रामीण और परिजन लाठियां लेकर बाइक सवार बदमाश की तलाश में निकल पड़े।
लेकिन उनका कहीं पता नही चल सका। परिजनों ने बेला थाना पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने सभी थानों में अलर्ट कर तलाश शुरू कर दी है। खबर लिखे जाते समय तक कोई सुराग नही लग सका था। थानाध्यक्ष आरके त्रिपाठी ने बताया कि तलाश की जा रही है। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर अपह्त को मुक्त कराया जाएगा।