फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात महिला की हत्या में  रोहान के युवक पर शक

Sun, 11 Sep 2016 12:46 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भैंसोर के पास मिली थी अज्ञात महिला की लाश
शिनाख्त के अभाव में पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार
 तीन दिन पहले भैंसोर नदी के पास पेड़ पर लटके मिले अज्ञात महिला के शव को लेकर ग्रामीणों की जुबां से तमाम तरह की बातें निकल कर पुलिस तक पहुंचने लगी हैं। हालांकि उसके शव की शिनाख्त नहीं हो पाने के बाद पुलिस ने शनिवार को अंतिम संस्कार करा दिया लेकिन तहकीकात भी शुरू कर दी गई है। हत्या से पहले महिला को रोहान के युवक के साथ देखा गया था। शक की वजह से वह पुलिस के रडार पर भी आ गया है।
मुजरिया के गांव तिगोड़ा से बिल्सी क्षेत्र के गांव रोहान की ओर जाने वाले रास्ते के पास से पुलिस ने तीन दिन पहले पेड़ पर लटका अज्ञात महिला का शव बरामद किया था। बरामदगी के बाद से हालांकि घटना को लेकर तस्वीर अभी साफ नहीं हो पाई है लेकिन सूत्रों की मानें तो वह इलाके की मूल निवासी नहीं है। रोहान के युवक के साथ उसे पिछले दिनों ग्रामीणों ने गांव में ही घूमते देखा था। बताते हैं कि युवक दिल्ली में काम करता है। चर्चा है कि महिला दिल्ली की निवासी होगी। 
विज्ञापन

रोहान के युवक पर शक इसलिए भी ज्यादा है कि घटना के बाद से वह गायब है। कुछेक ग्रामीणों ने पुलिस को शक से जुड़े तथ्यों से अवगत करा दिया है। सूत्र बताते हैं कि युवक के पकड़ में आते ही हकीकत भी सामने आ जाएगी। घटनास्थल पर जो हालात दिखे थे उससे भी नहीं लगता कि महिला ने आत्महत्या की होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी गला दबाकर हत्या किए जाने का संकेत दे रही है। पुलिस ने शिनाख्त के अभाव में महिला के शव का शनिवार को अंतिम संस्कार भी करवा दिया। उसके पकड़े सुरक्षित रख लिए गए हैं। बता दें कि महिला केशव को लेकर तीन थानों की पुलिस के बीच सीमा विवाद भी रहा था।
विज्ञापन

-----
अज्ञात महिला के शव की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस अपने स्तर से सच्चाई जानने के लिए कोशिश में जुटी है। कुछ क्लू भी मिले हैं लेकिन तस्वीर साफ नहीं हो पा रही है।
- एके सिंह, कार्यवाहक कोतवाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें