फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों ने तमंचा के दम पर जेवर लूटे

Thu, 05 Jan 2017 11:27 PM IST
औरैया
विज्ञापन
पिटाई से घायल सुधा अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में देवकली चौकी से चंद कदमों की दूरी पर मंगला काली मंदिर से पूजा कर आटो से एक  ही परिवार की चार महिलाएं बच्चों के साथ लौट रही थीं। बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा के दम पर एक महिला से जेवर लूट लिए। विरोध करने पर लुटेरों ने महिलाओं व बच्चों से मारपीट की।  पीड़ितों ने कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने पूछताछ के लिए आटो चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


गुरुवार को सुधा अग्रवाल पत्नी हरी नरायन अग्रवाल, बीना अग्रवाल पत्नी राधे मोहन अग्रवाल, रीतू अग्रवाल पत्नी डा. शिवम अग्रवाल, नीतू अग्रवाल पत्नी गुंजन अग्रवाल पीहू पुत्री गुंजन अग्रवाल व कृष्णा पुत्र निशांत अग्रवाल के साथ आटो से दोपहर लगभग एक बजे यमुना रोड पर मंगला काली मंदिर पर दर्शन करने गई थीं। पूजा के बाद आटो से मंदिर से नीचे उतरते ही मंदिर के सामने सड़क पर पहले से ही खड़े बाइक सवार तीन युवकों ने इन्हें रोक लिया। इन्होंने तमंचा निकाल लिया। तमंचा देखकर महिलाएं व बच्चे डर गए। लुटेरों ने सुधा अग्रवाल से चेन व दो सोने की चूड़ियां लूट लीं। विरोध करने पर लुटेरों ने महिलाओं व बच्चों से मारपीट की। मारपीट में चारों महिलाएं घायल हो गईं। वारदात को अंजाम देकर लुटेरे तमंचा लहराते हुए जालौन जिले की ओर भाग निकले।

वारदात के बाद पीड़ित महिलाओं ने परिजनों को जानकारी दी।  परिजनों ने यूपी 100 पर फोन किया। इसके बाद मौके पर पहुंचे। देवकली चौकी इंचार्ज उपेंद्र नाथ राय व इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आटो चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद भारी संख्या में लोगों की भीड़ कोतवाली में जमा हो गई। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद सभी घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए सौ बेड जिला अस्पताल भेज दिया। सरेआम हुई लूट की घटना से लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें