पकड़े आरोपियों के साथ में पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
फफूंद थाना क्षेत्र में पांच बाइक चोरी के मामले में स्वाट टीम व थाना पुलिस ने पांच वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की पांच बाइक बरामद कीं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
वार्ता के दौरान एएसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 22 मार्च की रात्रि चोरों ने फफूंद थाना के अलग-अलग स्थानों से पांच बाइक चोरी हुई थीं। थाने में दर्ज रिपोर्ट के आधार पर चोरों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही थीं। एएसपी ने बताया कि शनिवार सुबह स्वाट टीम प्रभारी अजय पाठक व फफूंद थानाध्यक्ष को फफूंद-सल्हापुर मार्ग पर सात लोग संदिग्ध हालत में खड़े मिलेष पुलिस को आते देख सातों युवक भागने लगे।
पुलिस ने पांचों लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो भाग जाने में सफल रहे। पुलिस ने पांचों आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने 22 मार्च को हुई बाइक चोरी की घटनाओं को स्वीकारा। पुलिस ने पकड़े गए चोरों की निशानदेही पर चोरी की पांच बाइक बरामद की।
पकड़े गए वाहन चोरों ने बताया कि वह इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर के अलावा आसपास के क्षेत्रों में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। बाद में उनका चेचिस नंबर व नंबर प्लेट बदल कर बेच देते हैं। पकड़े गए बदमाश अंकित यादव निवासी अमौआहार थाना दिबियापुर, सौरभ निवासी कटरा हेमनाथ, फफूंद, शुभम दुबे निवासी कटरा हेमनाथ, फफूंद सुरेंद्र यादव निवासी बाबा का पुरवा, फफूंद व शिवम निवासी बाबा का पुर्वा, फफूंद हैं। वहीं फरार बदमाश अंशु उर्फ कुलदीप निवासी ग्राम जगजीवनपुर फफूंद तथा पंकज निवासी गोविंदगंज, फफूंद हैं।