फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया में रेप के बाद बच्ची की हत्या पर बवाल

Tue, 08 Mar 2016 11:23 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करते सीओ जीडी मिश्रा। - फोटो : amar ujala beuro
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सराय इमलिया में 8 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किए जाने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई है। जब ग्रामीणों ने मासूम का शव खेत में नग्नावस्था में देख तो सनसनी फैल गई। घटना जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम सराय इमलिया में मंगलवार की शाम करीब 6 बजे ग्रामीणों ने 8 वर्षीय बालिका का शव नग्नावस्था में खेत में पड़ा देखा। शव मिलने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। घटना की जानकारी जिस भी व्यक्ति को मिली वह मौके पर पहुंच गया। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने बालिका के साथ दुष्कर्म कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर सीओ अजीतमल जीडी मिश्रा व कोतवाली प्रभारी अजय पाठक घटनास्थल पर पहुंच गए।

मृतक बालिका के परिजनों ने बताया कि बालिका दोपहर तीन बजे घर से खेतों पर जानवरों के लिए चारा लेने गई हुई थी। जब काफी देर तक वह घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने काफी तलाश की। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। जब गांव में चर्चा 8 वर्षीय बालिका के शव मिलने की खबर मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अजय पाठक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म व हत्या की पुष्टि हो सकेगी। मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें