हत्या के केस में गवाही देने पहुंचे युवक को मारने का प्रयास
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के दयालपुर निवासी युवक ने पत्नी पर छह साल के बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। उसने बताया कि पत्नी बेटे को लेकर डेढ़ साल पहले प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। अब उसने बेटे की हत्या कर दी।
दयालपुर निवासी पम्पी खां बताया कि उसकी पत्नी मैनाज पांच वर्षीय बेटे गोलू को लेकर प्रेमी के साथ राजस्थान चली गई थी। काफी प्रयास के बाद भी वह नहीं लौटी। सोमवार रात को उसे सूचना मिली कि उसकी पत्नी ने बेटे को मारकर अपने मायके द्वारकापुर, राजपुर कानपुर देहात भेज दिया है। इस पर वह उसके मायके पहुंचा तो मायके वालों ने उसे बंधक बनाकर पीटा। इसके बाद वह किसी तरह अपने बेटे का शव लेकर यहां आया। वहीं इस संबंध में कोतवाल नन्हेलाल यादव ने बताया कि बालक की चंडीगढ़ में मौत हुई है। बीमारी से मौत बताई जा रही है। आरोप गलत है। वह डाक्टरी रिपोर्ट मंगवाकर मामले की जांच करेंगे।