अमर उजाला ब्यूरो
दिबियापुर (ब्यूरो)। औरैया रोड स्थित ककरही पुलिया के पास बाइक सवार युवक को गिट्टी से भरे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। युवक हेलमेट नहीं पहने था।
जानकारी के अनुसार विकास कुंज दिबियापुर स्थित रिंकू यादव पुत्र सोनवीर बाइक से जा रहा था। तभी औरैया की ओर से आ रहे गिट्टी भरे अनियंत्रित ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससेवह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। युवक के दांए पैर में फ्रैक्चर है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।