फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पकड़ से दूर निर्दोष के हत्यारोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। बसरेही गांव में युवक की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है। परिजनों ने गांव के दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष आनंद कुमार का कहना है कि आरोपी फरार हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि कदौरा के ग्राम बसरेही निवासी निर्दोष राजपूत (28) पुत्र गयाप्रसाद की शुक्रवार रात बरामदे में सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने गांव के ही दो सगे भाई नवाब सिंह व हरी सिंह पर हत्या का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन यह दोनों आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है।

आरोपियों के न पकड़े जाने पर निर्दोष के परिजनों में दहशत बनी हुई है। थानाध्यक्ष का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी गई, लेकिन वह फरार हैं। उनकी तलाश के लिए टीमें लगाई गईं हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


बताते हैं कि निर्दोष की हत्या में नामजद आरोपियों में नवाब सिंह पहले बसरेही गांव का कोटेदार रह चुका है। कुछ माह पहले उसने कोटा छोड़ दिया और बीमा पॉलिसी का काम करने लगा।
विज्ञापन


कदौरा के बसरेही गांव में युवक की गोली मारकर हुई थी हत्या
फालोअप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें