फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज न करने पर थानाध्यक्ष के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। मारपीट के मामले में वादी को टरकाने और फिर करीब दो माह बाद रिपोर्ट दर्ज करने के मामले में तत्कालीन अयाना थानाध्यक्ष राजा दिनेश सिंह को भारी पड़ा। पुलिस महानिरीक्षक के आदेश पर अयाना थाने में उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। राजा दिनेश सिंह वर्तमान में अछल्दा थानाध्यक्ष के पद पर तैनात हैं।


अयाना निवासी होतीलाल को कुछ लोगों ने पीट दिया था। इस पर उसने अयाना थाने में तहरीर दी। तत्कालीन अयाना थानाध्यक्ष राजा दिनेश सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय उसे टरका दिया। इस पर उसने एसपी व अन्य अफसरों से शिकायत की। शिकायत के बाद घटना के करीब दो माह बाद थानाध्यक्ष ने उसकी रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन आगे की कार्रवाई नहीं की। इस पर होतीलाल ने मुख्यमंत्री एवं पुलिस महानिरीक्षक को शिकायती पत्र भेजा। इस पर विशेष जांच दल लखनऊ के एसपी को जांच सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें शिकायत सही पाई गई। जांच दल की रिपोर्ट पर पुलिस महानिरीक्षक ने औरैया एसपी को तत्कालीन अयाना थानाध्यक्ष राजा दिनेश सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश दिया। इस पर मंगलवार देर रात अयाना थाने में तत्कालीन थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्य में लापरवाही बरतने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वर्तमान में राजा दिनेश सिंह अछल्दा थानाध्यक्ष हैं। इस संबंध में अयाना थानाध्यक्ष अलमा अहिरवार से पूछा गया तो उन्होंने जानकारी होने से इनकार कर दिया। कहा कि वह बाहर हैं। जबकि सीओ अजीतमल सुभाष अत्री ने बताया कि शासन के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

-पुलिस महानिरीक्षक के आदेश पर तत्कालीन अयाना थानाध्यक्ष पर दर्ज हुआ मामला
-वर्तमान में अछल्दा में हैं तैनात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें