फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने पर पंचायत अधिकारी सहित तीन पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एक व्यक्ति ने पिता का फर्जी प्रमाणपत्र बनवाने पर भाई, भतीजे और ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज होने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




ब्योरा नवलपुर निवासी राम प्रसाद ने बताया कि उसके पिता मोहन लाल की मृत्यु छह जनवरी 2010 को हुई थी। मृत्यु प्रमाणपत्र स्वास्थ्य केंद्र से बनवाया था।

उसी प्रमाणपत्र के आधार पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी रामकटोरी ने मृत्यु की सूचना परिवार रजिस्टर में दर्ज की। आरोप लगाया कि भाई श्रीराम निवासी लोहा मंडी दिबियापुर रोड बिधूना और भतीजे अमित कुमार पुत्र स्व. राम सेवक निवासी ब्यौरा नवलपुर ने साठगांठ करके ग्राम पंचायत विकास अधिकारी रामकटोरी से 23 जुलाई 2013 को मृत्यु प्रमाणपत्र प्राप्त किया और इसमें फर्जी ढंग से मृत्यु की तिथि बदलकर छह जनवरी 2011 को फर्जी अंकित करवाई।


बताया कि मोहनलाल ने जीवन काल में ही संपत्ति अपने पुत्रों के नाम रजिस्टर्ड कर दी थी, जिसके आधार पर उसकी भूमि का नामांतरण 26 मई 2012 को पुत्रों के नाम हो गया था।
विज्ञापन


भाई और भतीजे ने मृतक के नाबालिग पुत्रों को वसीयत में दी गई संपत्ति से वंचित करने के लिए फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाया और दूसरे व्यक्ति को खड़ा करके 24 जुलाई 2010 को अपने पक्ष में रजिस्ट्री करा ली। मुकदमा वर्ष 2011 में न्यायालय तहसीलदार के यहां चला। तहसीलदार ने मुकदमे का निर्णय उसके पुत्रों के पक्ष में दिया।

उसने तीनों के खिलाफ कोतवाली अजीतमल में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पत्र दिया, लेकिन मामला दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद उसने कोर्ट की शरण ली। मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी राम कटोरी सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें