फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई नायक व कर्मचारियों को दबंगों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। दिबियापुर नगर पंचायत के सफाई नायक व उनके कर्मचारियों के साथ शनिवार की रात दबंगों ने मारपीट कर दी। इससे तीन लोग घायल हो गए। घायल सफाई नायक ने तहरीर दी है। थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



थाने में दी तहरीर में दिबियापुर नगर पंचायत के सफाई नायक संजय कुमार निवासी रामकृष्ण नगर दिबियापुर ने बताया कि शनिवार की रात उच्चाधिकारियों के निर्देश पर वह अपने कर्मचारियों के साथ अलाव व अन्य स्थलों का निरीक्षण कर रहे थे। तभी दबंग आए और उसके साथ मारपीट कर जातिसूचक गालियां दीं। मारपीट में वह व उसके दो अन्य साथी भी घायल हो गए। घटना की सूचना दिबियापुर नगर पंचायत अध्यक्ष को दी है।

रविवार को सुबह सभी सफाई कर्मिंयों ने दिबियापुर नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद पोरवाल को समस्याएं बताईं। बाद में घायल सफाई नायक ने दिबियापुर थाने में दबंगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी है। इस संबंध में दिबियापुर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-तीन लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें