फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायालय बंद होने से नहीं किया किसी आरोपी ने सरेंडर, पुलिस रही सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दिबियापुर(औरैया)। अचानकपुर में डबल मर्डर केस के मामले में न्यायालय बंद होने के कारण शुक्रवार को किसी आरोपी ने सरेंडर नहीं किया। हालांकि सरेंडर करने एवं वकीलों से मिलने आने की संभावना को देखते हुए सहायल थाना पुलिस एवं पुलिस की अन्य टीमें सक्रिय रहीं। थानाध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि आरोपी अब एक जनवरी के बाद कोर्ट खुलने पर ही सरेंडर कर सकेंगे। इससे पहले गिरफ्तार करने का पूरा प्रयास जारी है।

जानकारी के अनुसार रविवार को अचानकपुर में वीरेश राजपूत की गोलियां मारकर व उसके छोटे भाई अनिल की पत्नी आनंद देवी की फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की 4 टीमें सक्रिय हैं। परंतु अभी तक कोई आरोपी पकड़ा नहीं जा सका। इस दौरान पुलिस को खबर मिली थी कि हत्यारोपी शुक्रवार को औरैया कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं। जिसके चलते पूरे दिन पुलिस टीमें सक्रिय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायल थानाध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि न्यायालय 31 दिसंबर तक बंद चल रहे हैं। आरोपी वकीलों के चक्कर काट रहे हैं। इस समय थाने में हाजिर होने वालों को केवल रिमांड मिल सकती है। इस समय सरेंडर अर्जी नहीं डाली जा सकती है। दावा किया कि जल्द ही सर्विलांस के आधार पर मिल रही लोकेशन के जरिए आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें