फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग पर गई बिजली टीम से हाथपाई कर कागज फाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। चेकिंग पर गई बिजली टीम पर दूसरे दिन फिर हमला हो गया। अयाना में बिजली विभाग की टीम छापेमारी करने गई थी। यहां पर एक घर में कनेक्शन कटने के बाद भी चोरी से बिजली जल रही थी। इस पर टीम ने केबल जब्त की तो घर वालों ने हाथापाई कर कागज फाड़ दिए। जेई ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

अयाना क्षेत्र के जेई धीरेंद्र प्रताप सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर वह कस्बे में टीम के साथ बिजली चेकिंग करने गया था। योगेश दीक्षित का कनेक्शन कटने के बावजूद कटिया से बिजली जलती मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने केबल जब्त कर ली। इस पर घर के लोग निकल आए और गाली गलौज कर अभद्रता करने लगे। मना करने पर कागजात फाड़ दिया। मौके पर भीड़ लगने के बाद वह निकल पाए। पुलिस ने जेई की तहरीर पर योगेश दीक्षित, उमा दीक्षित व एक अन्य के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने व अभद्रता करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें