अमर उजाला ब्यूरो
फफूंद (औरैया)। विवाहिता ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक थाने में तहरीर नहीं दी गई है।
मोहल्ला महाजनान निवासी शाहवे आलम शनिवार को दुकान गया था। घर पर सिर्फ महिलाएं थी। तभी पत्नी इसरत बानो (35) ने फांसी लगाकर जान दे दी। दुकान से पति घर लौटा तो पत्नी का शव फंदे से लटक रहा था।
पति ने अपनी ससुराल भर्थना निवासी ससुर खसरे आलम को फोन पर सूचना दी। मृतका के परिजनों ने थाने में सूचना दी। सूचना पर कस्बा चौकी इंचार्ज चंद्रिका प्रसाद ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, थाने में मृतका के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।