फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव की बिजली काटकर बकरियां कार में डाल ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के गांव पुर्वा पट्टी में शनिवार की रात कार सवार बदमाश गांव की बिजली काटकर घरों के बाहर बंधी बकरियां लाद ले गए। शोरगुल सुनकर जागे ग्रामीणों ने पीछा भी किया, लेकिन पकड़ नहीं पाए। ग्रामीणों ने कोतवाली जाकर घटना की तहरीर दी।

पुर्वा पट्टी के ग्रामीणों ने बताया कि घर के बाहर बकरियां व अन्य जानवर बंधे हुए थे। शनिवार की रात चोर ओमनी कार से आए। गांव में आने से पहले चोरों ने बिजली काट दी। इससे पूरे गांव में अंधेरा छा गया। चोर घर के बाहर बंधी बकरियों को गाड़ी में डाल ले गए। इसी दौरान सालिगराम वर्मा की नींद खुल गई तो उसने शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर ग्रामीण जाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के जागने पर चोर कार लेकर भागने लगे। ग्रामीणों ने चोरों का पीछा किया मगर पकड़ नहीं सके। ग्रामीणों ने रात में ही यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सुबह कोतवाली जाकर तहरीर दी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पास गश्त नहीं हो रही है जिससे घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है।

शोर सुनकर जागे ग्रामीणों ने किया बदमाशों का पीछा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें