फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की फोटो अपलोड कर अश्लील टिप्पणी करने का आरोपी हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। एक युवती केे पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात युवक द्वारा फोन नंबर से सोशल मीडिया पर उसकी पुत्री की फोटो अपलोड कर अश्लील टिप्पणी करने की शिकायत की। पुलिस ने साक्ष्य के आधार पर मामला दर्ज कर सर्विलांस टीम की मदद से युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन



पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पिता ने बताया कि 26 फरवरी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसकी पुत्री की फोटो अपलोड कर दी और इस पर अभद्र टिप्पणी की। पुत्री के मोबाइल पर अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए उसे धमकी भी दी गई। कोतवाली पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद प्रकरण की जांच शुरू कर दी। इस मामले में पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपी को हिरासत में ले लिया है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि सर्विलांस टीम की मदद से उक्त फोन नंबर के माध्यम से अश्लील हरकत करने वाले आरोपी अनिकेत पुत्र संजय गुप्ता निवासी ब्रह्मनगर को हिरासत में ले लिया गया है। युवक से पूछताछ की जा रही है। इसके उपरांत ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


युवती के पिता के साक्ष्य दिए जाने पर पुलिस ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें