फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेरों के वक्त दूल्हे को पड़ा दौरा, दुल्हन पक्ष ने खर्चे की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। दिबियापुर के एक मैरिज होम में एक बारात में फेरे लेते समय दूल्हा को अचानक दौरा पड़ गया। जिसके बाद फेरे की रस्म रोक दी गई। शुक्रवार को सुबह तक हंगामा मचा रहा। बाद में लड़की पक्ष ने मैरिज होम में ताला डालकर दूल्हे और बारात को बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची यूपी 100 नंबर पुलिस ने बारात और दूल्हा को किसी तरह ताला खुलवाकर रवाना किया। दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन



दिबियापुर नगर के एक मैरिज होम एक बारात आई थी। जयमाल की रस्म के दौरान दूल्हा कांपने लगा तो लोगों ने समझा कि दूल्हे को बुखार आ गया है। किसी तरह रस्म आगे बढ़ाई गई। शुक्रवार को सुबह फेरों की रस्म के समय दौरा पड़ गया तो रस्म रोक दी गई और कन्या पक्ष के लोग शादी में हुए खर्चे की मांग करने लगे। मामला न बनते देख कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हे और बारातियों को मैरिज होम में बंद कर दिया।
विज्ञापन


किसी बाराती ने यूपी 100 नंबर पर फोन कर दिया। मौके पर आई पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षो में समझौता कराया।

-खर्चा न देने पर मैरिज होम में बंद किया बारातियों को
-दुल्हन ने किया शादी से इंकार, दोनों पक्षों में कराया गया समझौता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें